2 दिन में 800 रुपए से अधिक सस्ता हुआ गोल्ड, फटाफट चेक करें नए भाव

img

नई दिल्ली॥ रूपए में आई मज़बूती और विदेशी बाजार में दाम गिरने से घरेलू बाजार में निरंतर दूसरे दिन गोल्ड के भाव लुढ़क गए है। दो दिन में दिल्ली के सर्राफा बाजार में गोल्ड के दाम 846 रूपए प्रति दस ग्राम तक कम हो गए है। वहीं, शुक्रवार को चांदी 200 रूपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने से विदेशी बाजार में गोल्ड के भाव लुढ़क गए है।

गोल्ड की नए भाव शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा में 99.9 प्रतिशत वाले सोने के दाम 40,634 रूपए से गिरकर 40,554 रूपए पर आ गए है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड के भाव 41400 रूपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 40,634 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गई थी। इस दौरान गोल्ड के भाव 766 रूपए प्रति दस ग्राम तक सस्ती हुई। आपको बता दें कि दो दिन में ही गोल्ड के दाम 846 रूपए तक लुढ़क गए है।

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम गोल्ड की कीमतें 41,325 रूपए से बढ़कर 41,810 रूपए पर पहुंच गई है। इस दौरान दामों में 485 रूपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई। चांदी के नए भाव गोल्ड की तरह शुक्रवार को चांदी के दाम भी गिर गए है। एक किलोग्राम सिल्वर के भाव 47,895 रूपए से गिरकर 47,695 रूपए पर आ गए है। इस दौरान सिल्वर 200 रूपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। आपको बता दें कि दो दिन में चांदी के दाम 1348 रूपए तक लुढ़क गए है।

पढ़िए-पाकिस्तान रच रहा नई साजिश, आतंकी की जगह हमले के लिए भेजेगा ये चीज़

Related News