सोने में बढ़त, कच्चा तेल कमजोर

img

नई दिल्ली॥ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी नजर आ रही है और कॉमेक्स पर सोना 0.32 फीसदी की मजबूती के साथ 1492.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी में मजबूती दिखाई दे रही है और कामेक्स पर चांदी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं कच्चा तेल गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। नॉयमेक्स क्रूड 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 54.00 डॉलर के आसपास नजर आ रहा है। ब्रेंड क्रूड में गिरावट दिख रही है और ये 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 59 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।

Related News