Gold Price Today: फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी भी उछली, जानें आपके शहर का भाव

img

नई दिल्ली। सोने कीमतों में इस सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को ही तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चांदी के दामों में भी 786 रुपये का इजाफा हुआ। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं चांदी भी 61000 रूपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

GOLD

28144 रुपये में मिलता है 10 ग्राम सोना

आज 24 कैरेट का गोल्ड 293 रुपये महंगा होकर 48109 रुपये पर खुला। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 44068 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का दाम अब 36082 रुपये है। 14 कैरेट सोने की कीमत 28144 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इन पर 3 फीसदी की जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। वहीं, अगर हम चांदी की बात करें तो इसका हाजिर भाव 786 रुपये प्रति किलो चढ़कर 60941 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

सोना-चांदी भाव आज

धातु                           13 दिसंबर के रेट   10 दिसंबर के रेट  रेट में बदलाव

Gold 999 (24 कैरेट)      48109                 47816               293
Gold 995 (23 कैरेट)      47916                 47625               291
Gold 916 (22 कैरेट)      44068                 43799               269
Gold 750 (18 कैरेट)      36082                 35862               220
Gold 585 ( 14 कैरेट)     28144                 27972               172
Silver 999                    60941                60155                786
स्रोत: IBJA

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में मान्य होते हैं। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी को शामिल नहीं किया गया होता। गोल्ड खरीदते-बेचते समय आप इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के रेट का हवाला दे सकते हैं। बता दें कि IBJA देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट मूल्य लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।

Related News