सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका, रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां

img

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। इंडियन रेलवे द्वारा कई पदों पर बंपर भर्ती की जा रही है। सेंट्रल रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सेंट्रल रेलवे अपरेंटिस के टोटल 2422 पदों पर भर्ती करेगा. अधिसूचना के मुताबिक इस अभियान में 15 वर्ष से 24 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

Latest Govt Jobs- UPSSSC Lekhpal Recruitment 2021

योग्य कैंडीडेट इसके लिए आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी डेट 16 फरवरी, 2022 है। भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई प्रक्रिया 17 जनवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है।

नौकरी विवरण

  • मुंबई क्लस्टर (एमएमसीटी): 1659.
  • भुसावल क्लस्टर: 418.
  • पुणे क्लस्टर: 152.
  • नागपुर क्लस्टर: 114.
  • सोलापुर क्लस्टर: 79.
  • टोटल: 2422

कैसे होगा सिलेक्शन

आफिशियल नेटिफिकेशन के मुताबिक अप्लाई करने वाले युवाओं को 1 जनवरी 2022 तक 15 वर्ष की उम्र पूरी करनी चाहिए और 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के लिए उम्र में कुछ छूट दी गई है। नौकरी के लिए सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप rrccr.com पर वीजिट करें।

Related News