कोरोना को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इन 4 राज्यों में वायरस से बीते 24 घंटे में नहीं गई किसी की जान

img

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का तांडव चरम पर है। बीते 24 घंटे में 4,03,738 नए केस सामने आए हैं,​ जिनमें दस प्रदेशों में सर्वाधिक मामले 71.75% दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,578 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41, 971 नए मामले सामने आए हैं।

Covid-19

कुल 30.22 करोड़ सैंपल की जांच पूरे देश में की गई है, जबकि दैनिक कोरोना पॉजटिव दर 21।64 % है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय मृत्युदर में भी कमी आई है।

भारत में कुल रोगियों की तादाद 37,36,648 पहुंच गई है। यह कुल मामलों का 16.76 % दी है। 24 घंटे की अवधि में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है। वहीं राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 % है।

बीते 24 घंटे में 4,092 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 74।93 % मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 864 कोरोना संक्रमण से मौत के मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक से ये संख्या 482 है। वहीं चार राज्य अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और लक्षद्वीप में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी की भी जान जाने की सूचना नहीं है। जोकि राहत की खबर है।

Related News