दिवाली से केंद्रीय कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार ने दे दिया ये बड़ा तोहफा

img

नई दिल्ली॥ मोदी सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए तोहफे स्वीकार करने की वित्तीय सीमाओं को बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार 3 गुणा बढ़ोतरी कर इस सीमा में छूट दी है।

सरकार ने हाल में संशोधित किए नियमों का हवाला देते हुए बताया कि समूह ‘अ’ और ‘ब’ श्रेणियों के तहत आने वाले अफसरों को 5,000 रुपये से अधिक का तोहफा सरकार की मंजूरी के बिना नहीं स्वीकार करना चाहिए। इससे पहले कर्मचारियों के इन समूहों के लिए तोहफा स्वीकार करने की सीमा 1,500 रु थी।

पढि़ए-गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ये इलाका, आतंकियों ने पुलिस को बनाया निशाना, मारे गए इतने कि॰॰॰

इसी तरह समूह ‘स’ के कर्मचारी सरकार की मंजूरी लिए बिना अब 500 रु की बजाए 2,000 रु तक की भेंट स्वीकार कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि सीमा में यह संशोधन 3 अखिल भारतीय सेवाओं- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय डाक सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए तय सीमा के बराबर लाने के लिए किया गया।

Related News