सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, केंद्र सरकार करने वाली है ये बड़ी घोषणा

img

2022 के पहले महीने (जनवरी) केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से गुड न्यूज मिल सकती है। इस महीने में एक मर्तबा फिर महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ना तय है। यानी कर्मचारियों के सैलरी में फिर से बढ़ोतरी होगी। फिटमेंट फैक्टर को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों की मांग पर करीब तीन वर्ष तक भारत सरकार फैसला ले सकती है।

modi money

सरकारी कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो उनके मूल वेतन में बहुत इजाफा होगा। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि महंगाई भत्ते (डीए हाइक) में कितनी बढ़ोतरी होगी। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) के नवंबर के आंकड़े जारी हो गए हैं। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक DA में 2 से 3 फीसद की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

अवगत करा दें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 31 % महंगाई भत्ता (डीए) मिल रहा है। यदि जनवरी में इस भत्ते में 2 फीसदी से 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों को 33 से 34 % महंगाई भत्ता मिलने लगेगा यानी एक मर्तबा फिर कर्मचारी की सैलरी में इजाफा होगा।

Related News