Good News: एक कदम और आगे बढ़ा भारत, इस महीने हो सकता है 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन

img

नई दिल्ली। देश में कोरोना की बेकाबू हो चुकी रफ्तार को रोकने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। coWIN पोर्टल के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 से 17 आयु-वर्ग के 3,45,35,664 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। देश भर में इस आयु-वर्ग करीब साढ़े 7 करोड़ बच्चे हैं।

VACCINETION

15 से 17 साल के आयुवर्ग के बच्चों में टीकाकरण जिस रफ्तार से हो रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फरवरी के अंत तक हो सभी बच्चों वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके बाद बाद 12 से 14 आयुवर्ग में टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत में 12 से 18 साल के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है।

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 12 से 18 साल के आयुवर्ग में दी जा रही है। अभी 15 से 17 ऐज ग्रुप के बच्चों को यही वैक्सीन दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय और NTAGI के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च महीन में 15 से 17 आयुवर्ग का टीकाकरण होने के बाद इन बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है।

हालांकि अभी इसके लिए नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन बैठक में फैसला होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही दी जाएगी। इस बच्चों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जानी है।

Related News