Good News : इस टीवी एक्टर के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

img

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने एक प्यारी की बच्ची की जन्म दिया है। रुचिका और शाहीर अब माता-पिता बन गए हैं। रुचिका ने 10 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। इस कपल ने हाल ही में बेबी शावर का आयोजन किया था और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी कि उनके घर जल्दी ही एक नया मेहमान आने वाला है। इस खबर के बाद फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे। हालांकि अभी तक शाहीर और रुचिका ने आधिकारिक रूप से बच्चे के जन्म की जानकारी नहीं दी है।

shahir ruchika

पिछले महीने शाहीर और रुचिका द्वारा आयोजित बेबी शॉवर में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त जैसे कि एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और रिद्धि डोगरा सहित अन्य सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि शाहीर और रुचिका ने नवंबर 2020 में कोर्ट मैरिज की थी उसके बाद रुचिका को लेकर शाहीर अपने माता-पिता के पास जम्मू पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में रुचिका के परिवार ने मुंबई में एक छोटी सी सेरेमनी का आयोजन किया था।

अब बात करें इन दोनों के वर्कफ्रंट की तो शाहीर जल्द ही ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ में नजर आने वाले हैं। यह सीरियल 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले शाहीर शेख ‘महाभारत’, ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’, ‘झांसी की रानी’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ समेत कई सीरियल्स में अभिनय कर चुके हैं। वहीं रुचिका एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस फिल्म की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं।

Related News