भूकंप के खतरे से आगाह करेगा गूगल, इस फीचर से समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकेंगे

img

पूरे विश्व में भूकंप (जलजला) के खतरे को देखते हुए Google जल्द की कुछ मुल्कों में अलर्ट फीचर लांच करने वाला है। ये इंडिया में भी आने की उम्मीद है। किंतु अभी तक इसके देश (इंडिया) में आने का टाइम सीमा तय नहीं की गई है। इसे अब तक ग्रीस और न्यूजीलैंड में जारी किया गया है, जहां से गूगल को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Earthquake

जानकारी के मुताबिक कंपनी का भूकंप अलर्ट पहले अमेरिका (USA) के कुछ क्षेत्रों के लिए था, परन्तु अब इसे ग्रीस और न्यूजीलैंड के लिए भी जारी करा गया है। Android यूजर्स के पास भूकंप के अलर्ट को ऑफ और ऑन करने का ऑप्शन होगा।

गूगल की इस सर्विस की कुछ सीमाएं

गूगल ने पहली बार अगस्त 2020 में मोबाइल यूजर्स के लिए भूकंप (जलजा) अलर्ट फीचर जारी किया था। अमेरिका (USA) में वॉशिंगटन के यूजर्स को बीते साल मई में आए भूकंप के बारे में अलर्ट गूगल के जरिए मिला था। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की इस सेवा की कुछ सीमाएं भी हैं। गूगल का यह अलर्ट कुछ सेकेंड पहले मिल सकेगा। ये हालांकि बहुत ज्यादा वक्त नहीं है। इसके जरिए ऐसे लोगों को जलजले की सूचना मिल सकेगी जो भूकंप केंद्र से दूर है। इससे वक्त रहते लोगों को बचाव का मौका मिल सकेगा।

 

Related News