प्रेम करने की मिली ऐसी सजा, लड़की के चेहरे पर कालिख पोत, सिर मुंडवाया कर पूरे गांव में घुमाया

img

नई दिल्ली। गुजरात के पाटन जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक लड़की के चेहरे पर कालिख पोत रहे हैं। लड़की से साथ काफी बुरा व्यवहार हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग लड़की को पकड़े हुए हैं और एक व्यक्ति उसके मुंह पर कालिख पोत रहा है। इसके बाद लोगों ने लड़की के सिर पर कंडे की आग से भरा मटका रख दिया फिर उसे पूरे गांव में घुमाया। यह इस लिए किया गया क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ भग गयी और बाद में पकड़ी गई।

crime

ये घटना गुजरात के पाटन जिले के हारीज गांव की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक 14 साल की लड़की पर कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भागने का आरोप है। इसके बाद जब घर वालों को लड़की मिल गयी तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले नाबालिग के चेहरे पर कालिख पोती और सिर मुंडवा दिया। इसके बाद उसे सी हालत में पूरे गांव ने घुमाया गया।

बताया जाता है कि वादी जनजाति के लोगों ने अपन प्रेमी के साथ भागने पर लड़की को सजा दी है। जनजाति के लोगों का कहना है कि लड़की ने जनजाति को बदनाम किया है इसीलिए उसका सिर मुंडवा दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई है। इसके बाद उसके सिर पर कंडे की आग से भरा मटका रखकर उसे गांव भर में घुमाया गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उसका सिर मुंडवाते और उसके चेहरे पर कालिख पोत रहे हैं।

इस दौरान लड़की रो रही है। पाटन के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा ने बताया कि घटना बीते मंगलवार की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज २२ लोगों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं जिसके साथ लड़की भागी थी उसके खिलाफ भी रेप एवं बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

Related News