हरियाणा में लॉकडाउन को लेकर सीएम ने किया बड़ा ऐलान, जानें लगेगा या नहीं

img

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार दूसरे लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। अभी दिल्ली या अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा की स्थिति नियंत्रण में है। भविष्य में जैसी परिस्थितियां होंगी उसके अनुकूल फैसला किया जाएगा। वर्तमान हालातों में अगर लॉकडाउन लगाया जाता है तो लोगों को आर्थिक रूप से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए प्रदेश वासियों को चाहिए कि वह अपनी तथा अपने करीबियों की सुरक्षा पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री शनिवार को स्टेट पब्लिक एंटरप्राइजिज की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा कई अहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में रोजाना टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। अगर जरूरत पड़ी तो टेस्ट को ओर बढ़ाया जाएगा। आने वाले दिनों में बार्डर पर भी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे।

इसके अलावा प्रदेश की टेक्सटाइन इंडस्ट्री तथा स्वयं सेवियों से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में मास्क बनाएं, ताकि प्रदेश में मास्क की कोई कमी न आए। मास्क न पहनने पर जुर्माना बढ़ाए जाने की अफवाहों को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि वर्तमान में 500 रुपए की जुर्माना राशि उचित है। जुर्माना बढ़ाने से लोगों में जागरूकता नहीं आती।

इससे अनावश्यक रूप से आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में स्कूल बंद रखे जाएंगे। स्कूल खोलने से पहले विद्यार्थियों के घरों में अभिभावकों की मौजूदगी कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों की रिपोर्ट नेगेटिव आती है उन्हें ही स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।

 

Related News