उत्तराखंड के इस शहर में सरकार के आदेश का कोई महत्व नहीं!

img

देहरादून॥ उत्तराखंड सरकार ने CORONA VIRUS के चलते एक जगह पर पचास से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होने के आदेश ‎दिए हैं। मगर, ह‎रिद्वारा में इस आदेश का कोई महत्व नहीं समझा जा रहा है। यहां की गंगा आरती में देशभर से आए सैकड़ों लोग निरंतर गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं। इससे सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।

CORONA VIRUS को लेकर हरिद्वार संवेदनशील श्रेणी में है। देश के साथ-साथ विदेशी सैलानी भी यहां बड़ी तादाद में पहुंचते रहते हैं। बताया गया ‎कि हरिद्वार मेला अस्पताल में CORONA VIRUS संदिग्धों को भर्ती किया गया है। वहीं पांच मार्च को दुबई से भारत लौटे देहरादून के पड़ोसी कस्बे विकासनगर के CORONA VIRUS संदिग्ध दंपती को डॉक्टरों ने देहरादून रिफर किया है।

उनमें CORONA VIRUS से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। दुबई में उनका बेटा रहता है। वहां से लौटने के बाद से उनकी तबीयत खराब है। हालां‎कि अभी उन्हें निगरानी पर रखते हुए जांच की जा रही है। हालां‎कि उत्तराखंड मे अभी तक CORONA VIRUS का एक पॉजिटिव केस सामने आया है। वहीं जुकाम, खांसी की शिकायत के बाद दो विदेशी भी दून अस्पताल पहुंचे। उनका सैंपल लिया गया है।

दोनों को आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट किया गया है। हालां‎कि अब दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आशुतोष सयाना के निर्देश पर अस्पताल में न्यू ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सभी डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की समस्त सेवाओं को अतिआवश्यक सेवाएं घोषित करते हुए, उनकी हड़ताल पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

राज्य में प्रमोशन में आरक्षण के विरूद्ध कई दिनों से जनरल और ओबीसी कर्मियों की हड़ताल के बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मी सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे थे। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। उत्तराखंड में नेपाल और चीन सीमा से लगे क्षेत्रों में भी इसे लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है।

पढ़िए-उत्तराखंड सरकार बहुत साहसी है, जानिए हरदा ने ऐसा क्यों कहा

स्कूल, कॉलेज, मॉल, जिम और सार्वजनिक स्थलों पर जुटने वाली भीड़ पर सरकार पहले ही रोक लगा चुकी है। इसके अलावा CORONA VIRUS की रोकथाम के लिए उपयोग होने वाले सेनेटाइजर, मास्क और अन्य भी उचित कीमत पर देने के निर्देश दिए गए हैं। इन वस्तुओं की ज्यादा कीमत वसूलने पर सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News