कोरोना संकट के बीच सरकार ने डॉक्टरों को भेजा नोटिस, आदेश नहीं माना तो रद्द होगा लाइसेंस

img

नई दिल्ली॥ देशभर में कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच लोगों की जान बचाने में जुटे डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हाल में सरकार ने नया कानून बनाया था। कोविड-19 योद्धाओं इन चिकित्सकों पर हो रहे हमलों के बीच सरकार ने ये कदम उठाया था। लेकिन अब डॉक्टरों को एक और बड़ी खबर सामने आई है।

इस खबर के अनुसार, जिन निजी डॉक्टरों ने सरकारी अस्पतालों में काम करने से मना किया तो उनका लाइसेंस रद्द हो सकता है। जी हां ये फैसला महाराष्ट्र सरकार ने लिया है। उद्धव सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए निजी डॉक्टरों को एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में जारी निर्देश का पालन ना करने पर इन डॉक्टरों के लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।

कोविड-19 से निपटने के लिए मोदी सरकार से लेकर राज्य सरकारें हर जरूरी कदम उठा रही हैं। इसी कड़ी में महराष्ट्र की उद्धव सरकार ने भी अहम फैसला लिया है।

पढि़ए-जानिए, विश्व के कुछ खुनी खज़ानों के बारे में जिन्होंने लेली हजारो की जान

Related News