सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में लगाया मिनी लॉकडाउन
- 9 Views
- Amaan
- January 2, 2022
- Breaking news बड़ी खबरें राष्ट्रीय
देश में कोरोना के नए वेरिएंट के साथ ही कोविड के नए मामलों ने एक बार फिर स्पीड पकड़ ली है। प्रतिदिन दर्ज हो रहे नए मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 व ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई प्रदेशों में पाबंदियों का ऐलान किया गया है।
इसी सिलसिले में वेस्ट बंगाल की ममता सरकार ने भी प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की घोषणा की. बंगाल सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोमवार से राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, स्पा, सैलून, ब्यूटी पार्लर, जू व मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।
इसके अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने के आदेश दिए गए हैं और सभी प्रशासनिक मीटिंग वर्चुअल मोड के माध्यम से संचालित की जाएंगी। यह सूचना समाचार एजेंसी एएनआई ने वेस्ट बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी के हवाले से दी है।
- महाराष्ट्र: कल 14 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ; एकनाथ शिंदे ने सभी दौरे किए रद्द, मुहर्रम की छुट्टी भी हुई कैंसिल
- Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च की अपनी इंट्री लेवल बाइक, देखें क्या है खास
- Astro: जल्द शादी करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
- Vidur Niti: इंसान को जीवन भर सफल नहीं होने देती ये 4 गलतियां, आप करने से बचें
- Raksha Bandhan 2022: इस शुभ योग में मनेगा रक्षा बंधन, जानें शुभ महूर्त और बांधने की विधि