बड़ी कामयाबी : सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़, 6 उग्रवादी मारे गए

img

कार्बी आंग्लांग (असम)। कार्बी आंग्लांग जिला के असम-नगालैंड सीमावर्ती इलाके में रविवार तड़के पुलिस कमांडो और डीएनएलए उग्रवादियों के बीच हुई जबर्दस्त मुठभेड़ में पुलिस ने छह उग्रवादियों को ढेर कर दिया।

Six cadre of DNLA killed in encounter

भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद

असम पुलिस के एडीजीपी जीपी सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुजारी की हत्या के बाद चल रहा था अभियान

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई को डीएनएलए उग्रवादी संगठन के हथियारबंद कैडरों ने धनसिरी के दाउजीफाइंग नामक पुजारी को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी थी। जिसके बाद पुलिस डीएनएलएके खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी।

रविवार तड़के उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान असम-नगालैंड सीमावर्ती इलाके में हुई मुठभेड़ में पुलिस कमांडो की टीम ने डीएनएलए के छह कैडरों को मार गिराया। पुलिस सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सर्च अभियान अभी जारी

सुरक्षाबलों का सर्च अभियान अभी जारी है। ऑपरेशन पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) प्रकाश सोनोवाल के नेतृत्व में चलाया गया।  दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी की स्थापना उग्रवादियों ने 2 साल पहले की थी। संगठन दिमासा आदिवासियों के लिए एक स्वतंत्र देश बनाना चाहता है। संगठन के प्रमुख का नाम नाइसोदाओ दिमासा और सचिव का नाम खारमिनदाओ दिमासा है।

Related News