गुजरात विधानसभा उपचुनाव : जानिए भाजपा और कांग्रेस में कौन चल रहा है आगे

img

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में BJP के पास 6 सीटों पर बढ़त है। वहीं कांग्रेस 2 सीट पर आगे चल रही है।  अबडासा, गढडा, लींबडी, मोरबी धारी, डांग, कपराड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है।राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराए गए थे।

gujarat-by-election

 कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है।

करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल ने कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लिंबडी में भाजपा उम्‍मीदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।

धारी से भाजपा प्रत्याशी जेवी काकड़िया। मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा, लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी किरीट सिंह राणा, डांग से भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल, अबडासा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा आगे चल रहे हैं।  कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी 2459 टाइम मतों से आगे चल रहे हैं।

 

Related News