गुजरात: सोमनाथ में बड़ा हादसा, तेज तूफ़ान की वजह से समुद्र में डूबी कई नावें, 10 मछुआरे बहे

img

गुजरात। गुजरात के गिर सोमनाथ में तेज बारिश और हवाओं की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 10 से 12 नावें समुद्र में डूब गयी। इस हादसे के बाद से 10 मछुआरे लापता हो गए हैं। राज्य में कल से ही खराब हो रहे मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। वहीं प्रशासन का कहना है कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।

Major accident

बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में बुधवार से ही लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा मछुआरों को भी पांच दिन तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गयी थी।

दरअसल, अरब सागर में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ के चलते मुंबई और इसके उपनगरीय इलाकों समेत उत्तरी और मध्य महाराष्ट्र तथा गुजरात के दक्षिणी हिस्से में बुधवार से ही बारिश हो रही है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी।भारत मौसम के मुताबिक दो दिसंबर यानी आज तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा। आईएमडी के मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख जयंत सरकार ने बताया कि पालघर, ठाणे, रायगढ़, मुंबई, नासिक, धुले, नंदुरबार में भी बुधवार को भारी वर्षा हुई थी।

हालांकि नवंबर-दिसंबर माह में महाराष्ट्र में सामान्य तौर पर बारिश नहीं होती है लेकिन, दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं के कारण ये बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, ”गुजरात, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। बारिश दो दिसंबर को भी जारी रहने का अनुमान है।’

Related News