img

Hajj Pilgrimage 2024: हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों को, जो हज करने की हैसियत रखते हैं, कम से कम एक बार इसे अवश्य पूरा करना चाहिए। हर साल की तरह इस साल भी लाखों की तादाद में मुस्लिम हज करने गए। लेकिन इस बीच एक दुःखद खबर सामने आई है। अबकी बार 548 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जो हज करने आए थे।

जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में वार्षिक हज यात्रा के दौरान कम से कम 550 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई है। मरने वालों में कम से कम 323 लोग मिस्र के थे, जिनमें से अधिकांश की मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई।

सऊदी राष्ट्रीय मौसम साइंटिस्टों ने कहा कि सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में पारा 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सऊदी अफसरों ने गर्मी के से परेशान दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों के इलाज की बात कही है। बीते वर्ष अलग अलग देशों के कम से कम 240 तीर्थयात्रियों के मरने की खबर सामने आई थी। 
 

--Advertisement--