हैप्पी बर्थडे योगी आदित्यनाथ : पढ़िये एक संन्यासी से देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री का सफर

img
जब अजय सिंह बिष्ट ने योगी आदित्यनाथ के रूप में गोरक्षनाथ मंदिर में नाथ पंथ की दीक्षा ली थी और एक संन्यासी के रूप में अपने नये जीवन की शुरूआत की थी तो यह कोई नहीं जानता था कि यह योगी एक दिन देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनेगे। सेवा, विकास और सौहार्द का एक कुशल नेतृत्व के साथ एक सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगे। इतना ही नहीं, यह साबित करेगे कि सतत प्रयास और सकारात्मक सोच से सब कुछ बदला जा सकता है।
cm yogi sanyasi
समर्पण और आत्मविश्वास से देश-प्रदेश और समाज की एक नई तस्वीर बनाई जा सकती है। जी हां, हम बात कर रहे है देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ की। आज यानि 5 जून को उनका जन्मदिवस है। आइए, उनके जीवन के कुछ रोचक तथ्यों को जानते हैं।

योगी आदित्यनाथ 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में पांच जून 1972 जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बन गए देश के सबसे बड़े सूबे की सत्ता के सिंहासन पर योगी विराजमान हैं। महज 26 साल की उम्र में संसद पहुंचने वाले योगी आदित्यनाथ 45 साल की उम्र में यूपी के सीएम बने। प्रदेश की नहीं बल्कि देश की सियासत में उन्हें हिंदुत्व के चेहरे के तौर पर जाना जाता है।

राजपूत परिवार में हुआ जन्म

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के सामान्य राजपूत परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन में ही वो राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे। 90 के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान ही योगी आदित्यनाथ की मुलाकात गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम हुई। इसके कुछ दिनों बाद योगी अपने माता-पिता को बिना बताए गोरखपुर जा पहुंचे और जहां संन्यास धारण करने का निश्चय लेते हुए गुरु दीक्षा ले ली। महंत अवैद्यनाथ भी उत्तराखंड के रहने वाले थे। जिन्होंने अजय सिंह बिष्ट को योगी आदित्यनाथ बनाने का काम किया।

अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दिया

गोरखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी का उत्तराधिकारी बनाने के चार साल बाद ही महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी बना दिया। गोरखपुर से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहे, उसी सीट से योगी 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे। योगी आदित्यनाथ ने अपनी निजी सेना हिंदू युवा वाहिनी का निर्माण किया जो गौ-सेवा करने व हिंदू विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए बनाई गई। हम एक तेज-तर्रार राजनीतिज्ञ के रूप में अपनी छवि योगी आदित्यनाथ ने बना ली थी।

सकारात्मक सोच और सतत प्रयास से बदली यूपी की तस्वीर

योगी आदित्यनाथ की सबसे बड़ी खासियतों में एक है कि वह जनता से सीधा संवाद करने में विश्वास रखते हैं। 2017 में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला तो सीएम के लिए कई चेहरे दावेदार थे लेकिन बाजी योगी के हाथ लगी। बतौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुशासन,कुशल नेतृत्व का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि सकारात्मक सोच और सतत प्रयास से किसी भी देश ,किसी भी प्रदेश और किसी भी समाज की तस्वीर बदली जा सकती है।
Related News