Haridwar Kumbh 2021: शाही स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, उत्तराखंड में महाशिवरात्रि के दिन दिखा गजब का नजारा

img

देहरादून॥ देश के कई प्रांतों से आए लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था के महाकुंभ 2021 (Haridwar Kumbh 2021) के महाशिवरात्रि पर्व के चलते शाही स्नान पर हर-हर महादेव और गंगा मइया के जयकारों के साथ नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर गंगा में डुबकी लगाई।

Rishikesh mhasivrtre

फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी महाशिवरात्रि पर्व (Haridwar Kumbh 2021) पर स्नान का क्रम रात 12 बजे के बाद से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान व गंगा पूजन के साथ महाशिवरात्रि व्रत भी रखा और दान धर्म करके पुण्य कमाया। इस वर्ष यह पर्व धनिष्ठा नक्षत्र में हो रहा है। जिसका महत्व अपने आप में बहुत पुण्यदायी माना गया है। क्योंकि इस दिन बृहस्पतिवार के साथ-साथ शिव योग भी बन रहा है।

भारत में 5G नेटवर्क को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, लाखों भारतीयों को॰॰॰

जिसके कारण महाशिवरात्रि व्रत पूजन करने से शिव की आराधना में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और अश्वमेध यज्ञ करने के समान फल प्राप्त होगा। महाकुंभ के प्रथम शाही स्नान (Haridwar Kumbh 2021) को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा आज सुरक्षा के बेहद चाक-चौबंद प्रबंध किए गए। इसके अलावा शहर में बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम से न जूझना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक में बदलाव किया गया।

Kumbh Mela की व्यवस्थाओं के लिए CM Rawat ने किया ये बड़ा काम…

नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट सहित राम झूला व लक्ष्मण झूला के विभिन्न गंगा घाटों पर नियमित रूप से गंगा स्नान जारी है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। (Haridwar Kumbh 2021)

…ÓññÓÑï ÓñçÓñ©Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñçÓñ© Óñ©Óñ¥Óñ▓ 11ÓñÁÓÑçÓñé ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñÀ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑÇ Óñ¬ÓÑ£ Óñ░Óñ╣Óñ¥ Óñ╣ÓÑê Óñ╣Óñ░Óñ┐ÓñªÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑüÓñéÓñ¡ Óñ«ÓÑçÓñ▓Óñ¥

Related News