Hariyali Teej 2022 : जानिए क्यों खास होता है महिलाओं के लिए हरियाली तेज का व्रत इस विधि से करें शिव-पार्वती का पूजन

img

 हरियाली तीज (Hariyali Teej 2022) का व्रत सुहागिल महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र तथा परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं। हरियाली तीज तीन महत्वपूर्ण तीज त्योहारों में से एक है। हरियाली तीज पर भगवान शिव और देवी पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।हरियाली तीज श्रवण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज इस साल हमारे देश में हरियाली तीज 31 जुलाई 2022 को मनायी जाएगी इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं तथा निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को श्रावणी तीज भी कहा जाता है।

श्रावणी तीज (हरियाली तीज) पर भगवान शंकर तथा देवी पार्वती की सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक विधि-विधान से पूजा करने पर शिव-पार्वती का आशीष प्राप्त होता है। आज हम जानेंगे के किस विधी से हरियाली तीज की पूजा करने से शीघ्र ही मनोकामनाएं पूरी होंगी। तो आइये जानते हैं हरियाली तीज की पूजन सामग्री और पूजा विधि के बारे में विस्तार से। (Hariyali Teej 2022)

हरियाली तीज की पूजा सामग्री (Hariyali Teej 2022)

हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व माना जाता हैं। इस दिन शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। पूजा में शिव-पार्वती की मूर्ति की चौकी रखते हैं.पूजा के लिए पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केले के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, पंचामृत दही, मिश्री, शहद आदि को शामिल किया जाता है। मां पार्वती के लिए हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूडियां, महौर, खोल, कुमकुम, कंघी, बिछिआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र इत्यादि सामग्री रखी जाती है। (Hariyali Teej 2022)

हरियाली तीज पूजा विधि

  1. हरियाली तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त के दौरान (सूर्योदय से लगभग दो घंटे पहले) जल्दी उठें।
  2. सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान करें और पूजा के लिए हरे रंग के कपड़े पहनें।
  3. पूजा कक्ष-चौकी को गंगाजल से साफ करें। (Hariyali Teej 2022)
  4. चौकी को सफेद या लाल कपड़े से ढक दें।
  5. मिट्टी से भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मूर्तियां बनाएं. आप फोटो का भी उपयोग कर सकते हैं।
  6. चौकी पर भगवान शिव और पार्वती की मूर्ति रखें।
  7. एक तेल (तिल या सरसों) या घी का दीपक जलाकर देवताओं के दाहिनी ओर रखें।
  8. भगवान गणेश का आह्वान करें और उनका आशीर्वाद लें।
  9. इसके बाद मूर्ति के सामने कुछ अक्षत् रखें और फिर चारों ओर मौली के साथ एक कलश रखें।
  10. कलश में सुपारी, हल्दी, कुमकुम और पानी डालें। (Hariyali Teej 2022)
  11. फिर पान के पत्ते या आम के पेड़ के पत्तों का प्रयोग करें और कलश में डाल दें।
  12. फिर पंचपात्र में से थोड़ा सा पानी हाथ में लें. फिर भगवान शिव और पार्वती के चरणों में जल चढ़ाकर पूजा शुरू करें।
  13. चंदन लगाएं, फिर भगवान शिव को धतूरा और सफेद मुकुट के फूल और बेलपत्र और देवी पार्वती को गुलाब का फूल चढ़ाएं। आप देवी को सुहाग सामग्री चढ़ा सकते हैं।
  14. फिर नैवेद्य या भोग अर्पित करें।
  15. अगरबत्ती और धूप चढ़ाएं।
  16. हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ करें।
  17. आरती गाकर पूजा का समापन करें और लोगों में प्रसाद का वितरण करे। (Hariyali Teej 2022)

Vikrant Rona Box Office : किच्चा सुदीप की फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ की हो रही जमकर तारीफ

brightcom share price : दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में भी 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

bcg share price : कम्पनी ने निवेशकों को दिया कमाल का रिटर्न, अभी भी लगा सकते हैं दांव

 

Related News