मुंबई में हैवानियत : एक और निर्भया हारी जिंदगी की जंग, दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी रॉड

img

मुंबई। मुंबई में एक बार फिर निर्भया जैसी हैवानियत दोहराई गयी है। यहां एक 30 वर्षीय महिला गैंगरेप के बाद जिंदगी की जंग हार गई। दरअसल बीते 9 सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर गैंगरेप के बाद बेहोश पड़ी मिली 30 वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस दी है।

gang rape

गौरतलब है कि बीते नौ सितंबर को गैंगरेप का शिकार हुई इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी ही हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। इस जघन्य वारदात के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम मोहन चौहान बताया जा रहा है। 45 साल के आरोपी मोहन चौहान को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया था। पुलिस ने बताया कि उसे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक महिला को कोई शख्स एक सड़क पर बुरी तरह से पीट रहा है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। जब पुलिस पहुंची तो महिला सड़क पर खून से लथपथ पड़ी हुई थीं, उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां आज उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो में हैवानियत की गई है। वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। घटना को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा – हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द चार्जशीट दायर की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाया जाये।

Related News