जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल थाना इलाके में गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां आधा दर्जन युवकों ने भीनमाल क्षेत्र के एक गांव में अपने घर पर साे रही दाे नाबालिग चचेरी बहनाें का शनिवार रात चार युवकों ने अपहरण कर लिया और उनके साथ पहाड़ियों पर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपी लड़कियों को जसवंतपुरा थाना इलाके के राजपुरा में सुंधामाता की पहाड़ियों पर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
रात काे ठंड हाेने के कारण दाेनाें की सर्दी के कारण हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने दाेनाें बच्चियों की रात भर तलाश की। बाद में दाेनाें बच्चियां पहाड़ियाें पर मिली। बाद में दाेनाें काे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें एक की हालत गंभीर है। दाेनाें का मेडिकल कराने दाेपहर में सरकारी अस्पताल लाया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, चेतनराम, अशोक, तेजाराम, पीराराम भील और दो अन्य ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी और उसकी नाबालिग चचेरी बहन का अपहरण कर लिया। उसके बाद आरोपी दोनों को जसवंतपुरा के राजपुरा गांव ले गए। वहां पहाड़ियों पर आरोपियों ने दोनों के साथ गैंगरेप किया।
गैंगरेप के बाद आरोपी दोनों लड़कियों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गएय पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस के मुताबिक एक अभियुक्त को हिरासत मेेंं लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस की कार्यप्रणाली भी आराेपाें के दायरे में
पुलिस काे मामले की जानकारी रविवार तड़के ही हाे गई। पुलिस पहले ताे बालिकाओं काे तलाशने के नाम पर परिजनों काे भ्रमित करती रही। बाद में 11 बजे दाेनाें बच्चियां राजपुरा की पहाड़ियाें पर लहूलुहान हालत में मिली। इनमें एक ताे पैराें पर खड़ी भी नहीं रह सकती थी। दाेनाें के साथ दुष्कर्म हाेने की पुष्टि सुबह ही हाे गई। पुलिस ने दाेनाें काे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों बालिकाएं राजपुरा की पहाड़ी पर बेसुध हालात में मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि आराेपियाें ने बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी की। एक बालिका के सिर में गंभीर चाेट आई है। ऐसे में आशंका है कि उनके साथ मारपीट भी की गई हैं।