हाथरस कांड : राहुल और प्रियंका ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

img

हाथरस, 03 अक्टूबर यूपी किरण। हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में उबाल है। मामले में सियासी दखलंदाजी भी चरम पर है। शनिवार की शाम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पंहुच गए।

 मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने मृतका की मां को गले लगाया। प्रियंका ने गले लगाकर उसकी मां को सांत्वना दी। परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। प्रियंका ने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा परिवार न्यायिक जांच और सुरक्षा चाहता है।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी को समझना पड़ेगा कि वो धमकाकर जो भी कागज साइन करवाना चाहते हैं। कोई फरक नहीं पड़ेगा इस परिवार को दुनिया की कोई शक्ति नहीं दबा सकती। उन्होंने कहा कि ये पूरे हिंदुस्तान की आवाज है एक परिवार की नहीं।

 

Related News