क्या अपने कभी देखा है घोड़े और इंसान का ऐसा प्यार, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

img

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों से जुड़े फनी वीडियोज शेयर किये जाते रहते हैं। यूजर्स भी इन वीडियो को काफी चाव से देखते हैं और जमकर तारीफ़ करते हैं। कहते हैं कि इंसान और जानवर का रिश्ता बड़ा ही खास होता है। जब इनमें आपस में दोस्ती हो जाती है तो दोनों ही एक दूसरे पर जान छिड़कने लगते हैं। कई बार तो दोनों के बीच मस्ती और प्यार भरे मूमेंट भी देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक लड़की और घोड़े के बीच जबरदस्त प्यार देखा जा रहा है।

HORSE

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की व्हीलचेयर पर बैठी हैं तभी उसके पास एक घोड़ा आता है और उससे प्यार जताने लगता है। इस दौरान घोड़ा अपने मुंह से लड़की की व्हीलचेयर को अपने पास खींचता है। इस पर लड़की घोड़े को गले लगा लेती है। दोनों के बीच इतना प्यार देख दर्शक भाव विभोर जो रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Worth Feed (@worthfeed)

इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि जानवरों में भी इंसानों के लिए कितनी फीलिंग्स और सच्चा प्यार होता है। घोड़े और इंसान के बीच का ये प्यार भरा यह वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के worthfeed नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक सैकड़ों व्यूज मिल चुके हैं। एनिमल लवर्स bhi इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अपने दोस्तों वह परिवार के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

Related News