भारत में कम हो रहा कोरोना आपदा का कहर, 24 घंटे में आए इतने केस

img

नई दिल्ली॥ भारत में कोरोना आपदा का कहर कम होता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 848 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस रोग से 1358 लोगों की मौत हो गई।

covid-19

बीते 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 68 हजार 817 है। पिछले 41 दिनों से निरंतर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानि पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। बीते 16 दिनों से निरंतर पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे है।

पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 2.67 प्रतिशत रही है। बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अबतक कोरोना के कुल 3,0028,709 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3,90,660 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 6,43,194 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोविड से अबतक 2,89,94,855 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रिकवरी रेट हुआ 96.56 फीसद

वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या निरंतर बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के अनुसार पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 39.59 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related News