Health Tips: अगर आप भी रात में खाते हैं ये चीजें तो तुरंत बंद कर दें, नहीं तो बढ़ जायेगा मोटापा

img

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की वजह मोटापा एक आम समस्या (Health Tips) बन कर रह गया है। वेट लॉस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि हम खान-पान के साथ उनके टाइम का भी ध्यान रखें। जैसे, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो काफी पौष्टिक तो होती हैं लेकिन उन्हें किसी पहर यानी सुबह या रात को खाने की मनाही होती है। आयुर्वेद में खान-पान के नियमों का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया। आयुर्वेद के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका सेवन रात में बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वजन बढ़ता है।

weight loss- Health Tips

मक्खन या मक्खन से बनी चीजें

सबको पता है कि मक्खन में बहुत अधिक फैट होता है। इसे पचने में काफी समय लगता है। यही वजह है कि रात में सोने से पहले मक्खन या मक्खन में बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।

मैदा (Health Tips)

मैदे से बनी चीजें पचने में काफी टाइम लेती हैं इसलिए रात के समय मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। भटूरे, समोसे या फिर मैदे से बनी अन्य चीजें खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। इससे पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है।

वाइट ब्रेड

आपको अगर ब्रेड खाने की आदत है, तो आप वाइट ब्रेड की बजाय ब्राउन ब्रेड खाएं। रात के समय तो कभी भी वाइट ब्रेड नहीं कहानी चाहिए क्योंकि वाइट ब्रेड खाने के बाद प्यास बहुत लगती है। साथ ही वाइट ब्रेड पेट में फूलती भी है। इससे आंतों को नुकसान पहुंचता है।

दूध-केला (Health Tips)

कई लोगों का मानना होता है कि रात के समय दूध-केले के सेवन से नींद अच्छी और जल्दी आ जाती है जबकि ऐसा नहीं है। रात में दूध-केला खाने से एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।

नहीं रुक रही महंगाई, लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

WhatsApp ने एक नए फीचर को किया जारी, यूज़र्स के बीच मचा रहा तहलका, आप भी खुशी से झूम उठेंगे

Related News