Health Tips: फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो कर लें बस इस एक चीज का सेवन

img

कहते हैं आंवला सेहत (Health Tips) के लिए वरदान होता है। आंवला के फायदों को देखते हुए इसे ‘सुपरफ्रूट’ भी कहा गया है। आयुर्वेद में आंवले को कई तरह की दवाओं में मिलाया जाता है। आवंले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। आंवला खाने से लिवर और पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। फैटी लिवर और कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को आवंले का सेवन जरूर करना चाहिए। आवंला में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट के तत्व पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।

liver- Health Tips

आंवले के पोषक तत्व (Health Tips)

1- आंवला में एंटीऑक्सीडेंट के गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
2- आंवला खाने से शरीर को विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में मिलता है।
3- आंवला में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। (Health Tips)
4- आंवला फाइबर का अच्छा सोर्स हैजिससे पेट के पाचन और मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है।
5- आवंला में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कैलोरी, शुगर और कार्बोहाइड्रेट के गुण भी पाए जाते हैं।
6- आंवला में आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

लिवर के लिए आंवला (Health Tips)

लिवर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर हेल्दी रहता है। आंवला हाइपरलिपिडिमिया और मेटाबोलिक सिंड्रोम को भी ठीक करने में सहायक होता है। फैटी लिवर वाले लोगों के लिए आंवले रामबाण माना गया है। आंवला खाने से लिवर फेल होने के खतरे भी कम हो जाता है लेकिन आपको ये जानना जरूरी है कि आंवला का सेवन कैसे करना चाहिए। (Health Tips)

वैसे तो आप किसी भी रूप में आंवला खा सकते हैं लेकिन फैटी लिवर के इलाज के लिए अगर आवंला खा रहे हैं तो इसे आप काला नमक साथ खाएं। आप चाहें तो कच्चा आंवला सलाद के रुप में नमक डालकर खा सकते हैं। इसके आलावा आप सुबह शाम आंवले का जूस भी बनाकर पी सकते हैं। आंवला की चिप्स भी आप खा सकते हैं ये भी फायदेमंद है। (Health Tips)

Mokshada Ekadashi 2021 : इस डेट है मोक्षदा एकादशी? जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Related News