Health Tips: पोषक तत्वों से भरपूर होता है पनीर, यहां जानें खाने का सही तरीका

img

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो टेस्टी के साथ ही साथ काफी हेल्दी भी होती है। पनीर भी ऐसा ही एक खाद्य पदार्थ है जो टेस्टी होने के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर है। पनीर का सेवन लोग कई तरीके से कर सकते हैं। पनीर से कई डिशेज बनाने के साथ ही उसे लोग कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। कई लोगों के मन में यह सवाल उठता रहता है कि पनीर को खाने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है जिससे अधिक से अधिक पोषण प्राप्त किया जा सके। वहीं कुछ लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या कच्चा पनीर नुकसानदायक होता है। तो आइये जानते हैं पनीर के सेवन से जुड़ी कुछ बांटे…

PANEER

पनीर के फायदे

एक्सपर्ट्स की मानें तो पनीर एक ऐसा फूड है जिसमें कैलोरी काफी कम होती है और ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है। पनीर को कच्चा या पकाकर दोनों तरीकों से खाया जा सकता है। हालांकि पकाने से इसके कुछ पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। पनीर में प्रचुर मात्रा में गुड फैट्स और प्रोटीन पाया जाता है जो आपके शरीर को एक्टिव रखने में मददगार होता है। पनीर वजन कम करने में कारगर होता है। साथ ही ये हड्डियों को भी मजबूत करता है।

कच्चे पनीर का सेवन

कई लोगों का मानना है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में माइक्रोब्स हो सकते हैं। इस कारण से कच्चा पनीर नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पनीर के माइक्रोब्स नुकसान नहीं करते। इसमें लैक्टोबैसिलस का इस्तेमाल होता है जो बेहद फायदेमंद होता है।

रखें इस बात का ध्यान

किसी भी चीज को अगर संतुलित मात्रा में खाया जाए तो वह फायदेमंद होता है लेकिन अगर उसके अधिक सेवनं किया जाये तो वह नुकसान करने लगता है हालांकि पनीर के मामले में अगर आप डेयरी से ले रहे हैं या घर पर ताजा बना रहे हैं तो इसे कच्चा खाने में कोई नुकसान नहीं होता। वहीं कई कंपनियों के पैक्ड पनीर भी बाजार में मिलते हैं। बेहतर होगा इनको गुनगुन पानी में डालकर निकाल लें या फिर पकाकर खाएं। इसके साथ ही आपको लैक्टोज इनटॉलरेंस है तो भी पनीर खाने से बचें।

Related News