Health Tips: ब्रेकफास्ट जरूर शामिल करें ये चीजें, मिलते हैं चमत्कारिक लाभ

img

(Health Tips) लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन रहते हैं कि सुबह सबसे पहले उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कुछ लोग सुबह उठने के बाद सबसे पहले नट्स खाते हैं तो कुछ लोग अपनी सुबह की शुरुआत फ्रूट्स या एक कप चाय से करते हैं। दरअसल दिन की अच्छी शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट को सबसे अधिक आवश्यक माना गया है। वहीं बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं और सीधे दोपहर में ही खाना कहते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सुबह के समय कुछ ना कुछ खाने के लिए जरूर चाहिए होता है। अगर आप भी सुबह नाश्ता करते हैं तो आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो आपको पूरे दिन एनर्जी दे सकें और लंबे समय तक भूख न लगे। अगर आप भी सुबह के नाश्ते को लेकर कंफ्यूज रहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो हेल्दी होती है और बनाने में भी आसान होती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

अंडा

अंडा आसानी से बनने वाला नाश्ता है। यह काफी हेल्दी (Health Tips) भी होता है। अंडा प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है और इसे डाइजेस्ट होने में भी काफी समय लगता है। ऐसे में आप अंडा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अंडा कोलाइन का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। कोलाइन एक ऐसा तत्व है जो आपके दिमाग और लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। (Health Tips)

ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट क्विक ब्रेकफास्ट का एक बेहतरीन ऑप्शन है। ग्रीक योगर्ट में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है लेकिन ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है। 1 कप योगर्ट में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही, ग्रीक योगर्ट कैल्शियम, विटामिन बी12, जिंक, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। (Health Tips)

पपीता

सुबह खाली पेट पपीता खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पपीता पेट को साफ करने में काफी मददगार होता है। हालांकि पपीता खाते समय कुछ बातों का भी ख्याल रखना पड़ता है। इसे खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक कुछ और नहीं खाना चाहिए। पपीता खाना से बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज का जोखिम काफी काम हो जाता है।

ओटमील

सुबह के नाश्ते में ओटमील का सेवन भी बेहद लाभदायक माना जाता है। ओट्स में एक यूनीक फाइबर होता है जिसे ग्लूकन कहते हैं। यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है। साथ ही इससे पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। ओट्स आयरन, बी विटामिन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम का काफी अच्छा स्रोत होता है।(Health Tips)

पनीर

पनीर नाश्ते का एक बेहतरीन ऑप्शन है। एक कप पनीर में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। नाश्ते में पनीरखाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। पनीर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। एक कप पनीर में मात्रा 180 कैलोरी पाई जाती है।

गेहूं के आटे से बना टोस्ट

अगर आप नाश्ते में कुछ सिंपल सा खाना चाहते हैं तो गेहूं के आटे से बना टोस्ट ले सकते हैं। गेहूं के आटे से बने टोस्ट में फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह काफी धीरे-धीरे डाइजेस्ट होता है और ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ने से रोकने में मददगार होता है। आप इस टोस्ट के साथ पीनट बटर, अंडा और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।(Health Tips)

ग्रीन टी

सुबह के समय ग्रीन टी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में पाया जाने वाला कैफीन आपको अलर्ट करता है और मूड को भी सही रखता है। एक कप ग्रीन टी में 35 से 70 मिलीग्राम कैफीन होता है। ग्रीन टी पीने से मूड तो बेहतर होता ही है साथ ही एंग्जाइटी भी कम होती है।(Health Tips)

चिया सीड्स

चिया सीड्स बेहद पौष्टिक होने के साथ ही फाइबर का भी बड़ा सोर्स है। चिया सीड्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। ये ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखने में भी सहायक होता है।(Health Tips)

Cavity Problem: बच्चों के दांत में लग गए हों कीड़े तो न करें नजरंदाज, बरतें ये सावधानी

Cavity Problem: बच्चों के दांत में लग गए हों कीड़े तो न करें नजरंदाज, बरतें ये सावधानी

Related News