Summer Season : गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, लू के चलते भारत के ये हिस्से अप्रैल में सबसे गर्म

img

नई दिल्ली, 30 अप्रैल | भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को घोषणा की कि लगातार लू (Summer Season) के चलते उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में अप्रैल महीने में सबसे अधिक रहा।

Heat Wave - Summer Season

28 अप्रैल, 2022 तक दर्ज किया गया अखिल भारतीय तापमान (अधिकतम और औसत) पिछले 122 वर्षों में 35.05 डिग्री सेल्सियस के साथ चौथा उच्चतम है। आपको बता दें कि इससे पहले (Summer Season) मार्च 2022 देश के साथ-साथ उत्तर पश्चिम भारत के लिए 122 वर्षों में सबसे गर्म था।

वहीँ अप्रैल 2022 के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के लिए औसत अधिकतम तापमान क्रमशः 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस था। विभाग ने कहा कि मई में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। (Summer Season)

IMD महानिदेशक ( मौसम विज्ञान) मृत्युंजय महापात्र ने एक मीडिया सम्मेलन में बताया “मई के दौरान, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना है। देश के शेष हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम अधिकतम तापमान होने की संभावना है,”। (Summer Season)

आपको बता दें कि “दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और चरम उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से सामान्य से कम न्यूनतम तापमान की संभावना है।” इस बीच, देश भर में मई में औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है।(Summer Season)

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया कल, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, जानें पूजा का समय

Watch Videos : सजी-धजी दुल्हन को दोस्तों ने फेंक दिया स्विमिंग पूल में, फिर बहन ने किया ये काम

Home Remedies: इन घरेलू चीजों से करें होंठों की स्क्रबिंग, फटे लिप्स भी हो जाएंगे सॉफ्ट और सुंदर

Fitness Tips: सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है केले का अधिक सेवन, हो सकते हैं ये 5 Side Effects

दरियादिली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे डिलीवरी बॉय पर पसीजा पुलिस का दिल, दिया ये गिफ्ट

Plane Crash: गिरने लगा सामान, लगने लगे झटके, एयर टर्बुलेंस का शिकार हुए यात्रियों ने ऐसे बयां किया दर्द

Related News