उन्नाव के रीफिलिंग प्लांट में लगी भीषण आग, 4 घायल

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के उन्नाव स्थित दहीचौकी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में आग लग गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जिलाधिकारी देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल कोई हताहत नहीं है। फायर बिग्रेड की कई गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है। चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत की गंभीर है, उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने प्लांट के आस-पास एहतियातन आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्लांट के आस-पास 4-5 किमी के क्षेत्र को भी हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। आसपास की फैक्ट्रियों और गांवों को खाली करने में पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। अब तक दहीचैकी और आसपास के गांव तथा फैक्ट्रियों को खाली कराया जा चुका है।

पढि़ए- जा रहा हूं, या तो मर कर लौटूंगा या मारकर! वर्दी पर पर्ची चिपकाकर गायब हुआ पुलिसकर्मी

कुछ देर के लिए लखनऊ कानपुर हाइवे पर कानपुर-लखनऊ लेन को बंद कर दिया गया था। उन्नाव शहर से वाहन आगे नहीं बढ़ने दिए जा रहे हैं। दो किमी दूर से भी गैस प्लांट में धुआं के गोले उठते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सबसे बड़ा टैंक अभी तक सुरक्षित बताया जा रहा है। दहीचैकी क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय को मौके की नजाकत को देखते हुए बंद कर दिया गया है।

Related News