इस देश में भारी बारिश के कारण भारी बाढ़ और भूस्खलन, 36 लोगों की हुई मौत

img

हनोई, 14 अक्टूबर यूपी किरण। वियतनाम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण 36 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 12 अन्य लापता हो गए हैं। नेचुरल डिजास्टर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल की सेंट्रल स्टीयरिंग कमेटी की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है।

कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर पीड़ित क्वांग त्री, थुआ थियेन ह्यू और क्वांग नाम प्रांतों से हैं। 30 लोगों की मौत बाढ़ के पानी में बह जाने के कारण हो गई है।

बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में घरों को नुकसान हुआ है और कई खेतों में खड़ी फसल भी तबाह हो गई है।

क्वांग त्री, थुआ थियेन ह्यू और क्वांग नामक प्रांतों में रेल सेवा भी बाधित हुई है। 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक वियतनाम में भारी बारिश हुई है।

उल्लेखनीय है कि 22 सितम्बर तक प्राकृतिक आपदाओं के कारण वियतनाम में 93 लोगों की मौत हो चुकी  है जबकि 272 घायल भी हुए हैं।

 

Related News