भारी बारिश व बर्फबारी ने मचाया कोहराम, इन राज्यों में है आज घने कोहरे की संभावना

img

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज रहेगा। आज कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी में क्षेत्रों में आज घना कोहरा रहेगा। वहीं अगले दो दिन बिहार, ओडिशा, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बिजली महादेव मंदिर के आसपास के पहाड़ों में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में भी आज ताजा बर्फबारी हुई है।वहीं उत्तर भारत के तीन पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तीन दिन से बर्फबारी और बारिश जारी है।

तीनों ही राज्यों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन और बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है कि मौसम के पूरी तरह से साफ होने तक घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही उन्हें घरों की छतों पर बर्फ को जमा न होने देने को कहा है।

Related News