इस राज्य में 48 घंटे तक होती रहेगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

img

राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में आगामी 48 घंटे तक भारी बारिश के आसार हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण लगातार बारिश की शुरुआत हुई है जो शनिवार तक जारी रह सकती है। रविवार को भी मौसम में बहुत अधिक सुधार नहीं होगा।

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और आज महा षष्टि है। गुरुवार से लोग दुर्गा पूजा भ्रमण शुरू करते हैं। इस बीच लगातार बारिश, पूजा घूमने वालों के उत्साह में खलल डाल सकती है। यहां तक की पूजा आयोजकों को भी इससे परेशानी होगी। वैसे भी कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दुर्गा पूजा मंडप में प्रवेश पर नो एंट्री लगाकर रखी है जिसकी वजह से इस साल दर्शनार्थी पहले से ही दुखी हैं। अब ऊपर से लगातार बारिश ने उनके उत्साह को और कम किया है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गुरुवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच है जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जो सामान्य से कम है।

Related News