महिला ने पहले देवर के साथ मिलकर पति को मारा, फिर देवर को भी मार डाला, जानें क्यों

img

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में मिले सुअरों द्वारा नोंच नोंच कर शव खाने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक की भाभी समेत उसके दो नाबालिग बच्चों और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच साल पहले हुई हत्या का भी खुलासा किया है।

 

love

कोलार थाना पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पूरी वारदात तब सामने आई जब पुलिस को एक शव कलियासोत नदी किनारे मिला। शव क्षत-विक्षत था, पुलिस ने कपड़ों के आधार पर शव को शिनाख्त मोहन मीणा के तौर पर की और जांच को आगे बढ़ाया। पोस्टमार्टम में युवक की हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की भाभी उर्मिला मीणा, नाबालिग भतीजे और इनके साथी राजेश वाल्मीकि से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

महिला ने देवर और पति दोनों की हत्या की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में महिला ने देवर और पति दोनों की हत्या की बात कबूली। उसने बताया कि उसका पति विकलांग था, इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती थी। इसके चलते उसने अपने देवर मोहन के साथ अवैध संबंध बनाए। यह बात पति को पता चल गई थी, उसे रास्ते से हटाने के लिए 5 साल पहले ही देवर मोहन के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था।

शव को घर में दफना दिया

दोनों ने मिलकर शव को उसी घर में दफना दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहीं रहने लगे। लोगों के पति के बारे में पूछने बता दिया वह कहीं बाहर चला गया है। पांच सालों तक महिला का देवर के साथ संबंध अच्छा चला लेकिन अब उसकी देवर से अनबन होने लगी थी। महिला ने बताया कि लगातार विवाद होता था। यह बात उसे पसंद नहीं थी। गुरुवार रात को भी घर में विवाद हुआ इसके बाद बेटे और महिला ने मोहन मीणा यानी कि उसके देवर की हत्या कर दी। शव को ठेले पर रखकर साथी राजेश बाल्मीकि की मदद से कलियासोत नदी के पास फेंक दिया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related News