img

बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। इन अदाकाराओं को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। तो आइये जानते हैं इस मशहूर अभिनेत्री की सैलरी क्या है?

रश्मिका मंदाना साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं मगर उन्होंने गुडबॉय, एनिमल जैसी सुपरहिट हिंदी फिल्में की हैं। जल्द ही वह सिकंदर फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ एक्टर सलमान खान नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय राजनीति में सक्रिय हैं। वो जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

कैटरीना कैफ की आखिरी फिल्म फ्लॉप रही थी। मगर फिर भी इंडस्ट्री में उनकी अच्छी डिमांड है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्त्री 2 है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

फिल्म क्रू की सफलता के बाद करीना कपूर की डिमांड भी बढ़ गई है। वह सिंघम अगेन में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेबो एक फिल्म के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। आलिया भट्ट टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली दीपिका पादुकोण अब सिंघम अगेन और 'कल्कि 2898 AD' जैसी दमदार फिल्मों में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई सालों से हिंदी सिनेमा में काम करती नजर नहीं आई हैं। मगर आने वाले समय में वह कुछ फिल्मों में नजर आएंगी. इस समय प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं। वह प्रति फिल्म 40 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।