img

उत्तराखंड की मशहूर तीर्थ यात्रा चारधाम का शुभारंभ होते ही भक्त भारी तादाद में यहां दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यह यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य को भी दर्शाती है। इस समय, देश के कई राज्यों से हजारों की संख्या में यात्री उत्तराखंड चारधाम आ रहे हैं। ऐसे में कई श्रद्धालूओं की जान भी जान चुकी है जो कि चिंता का सबब है।

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के पांच दिन के अंतराल में दोनों धामों में अब तक 12 भक्तों की जान जा चुकी है। इनमें हार्ट अटैक और बेहोशी की वजह से यात्रियों की मृत्यु हुई है। इनमें नौ भक्तों की मौत यमुनोत्री धाम पर हुई है।

याद दिला दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के किवाड़ बीती दस मई को खुले थे। एसपी ऑफिस से मिली खबर के मुताबिक, बीते कल को 60 वर्षीय ठाकुर भाई रहने वाले सूरत गुजरात की यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान चढ़ाई चढ़ते समय मृत्यु हो गई।

 

--Advertisement--