img

कुछ ही दिनों में देश में लोकसभा इलेक्शन होने हैं। उससे पहले बड़े राजनीतिक घटनाक्रम चल रहे हैं। अब एक और पार्टी ने एनडीए में शामिल होने का संकेत दिया है। इसलिए एनडीए की ताकत और बढ़ेगी। ओडिशा में बीजेडी और बीजेपी ने गठबंधन के संकेत दिए हैं। दोनों पार्टियां लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ सकती हैं। बुधवार को बीजद नेताओं ने CM नवीन पटनायक के साथ भुवनेश्वर में लंबी बैठक की। दिल्ली, ओडिशा में बीजेपी नेताओं ने पार्टी आलाकमान के साथ मंथन किया है।

बताया जा रहा है कि बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने बीजेपी से हाथ मिलाने का निर्णय लिया है। यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे। ऐसे में दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि बीजेपी और बीजेडी के बीच गठबंधन की संभावना मजबूत हो रही है। हालाँकि, विभिन्न पहलुओं के आधार पर शीर्ष नेतृत्व को अंतिम निर्णय लेना है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम यहां कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री शाह और नड्डा ने ये बैठक की। इस मुलाकात के बाद ओरम ने कहा, हां, गठबंधन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अंतिम फैसला लेगा। कहा गया कि अगर गठबंधन हुआ तो बीजेपी ओडिशा की ज्यादातर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। क्षेत्रीय पार्टी यानी बीजेडी सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
 

--Advertisement--