यहां हर मजदूर/गरीब को 7.5 लाख रुपए दे रही सरकार, लेकिन ऐसे हो रहा फॉर्ड

img

पर्थ॥ दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप स्थित देश ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली एंगेली बैसेट पति के साथ बैंक पहुंचीं, तो पता चला कि उनके अकाउंट से 15 लाख रुपए निकालने की कोशिश की गई है। बैंक ने बताया कि उनकी पहचान और कागजात वेरिफाई किए गए थे। इससे वे और उनके पति हैरान रह गए और बताया कि उन्होंने ये नहीं किया है।

Monay 1

इस पर भुगतान तुरंत रोक दिया गया और वे धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गए। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया में एंगेली जैसे हजारों लोग हैं, जो इस फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। एंगेली के अनुसार, उन्हें लगता है कि सरकार को और अधिक सावधान और सख्त होने की जरूरत है, क्योंकि यह पैसा हमारे बजाय सरकार का ही है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान कमजोर हुई लोगों की आर्थिक स्थिति (गरीबों-मजदूरों) सुधारने के लिए उन्हें सहायता देने की योजना लॉन्च की है। पैसा जल्द पहुंचे इसके लिए इसे फास्ट रिलीज सुपर एन्युएशन स्कीम शुरू की है। इसके तहत हर गरीब या जरूरतमंद को लगभग 7.5 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। तो वहीं कुछ के खाते में रुपए भी आ गए हैं।

पढि़ए-हिंदुस्तान के इस हथियार की रेंज में आधी दुनिया, अगर दब गया बटन तो 2 मिनट में चीन जैसे देश हो जाएंगे तबाह

Related News