यहां क्वॉरेंटाइन में एडमिट महिला से किया गया दुष्कर्म, इतने से भी मन नहीं भरा तो…

img

पटना ।। पूरा देश CORONA__VIRUS से जूझ रहा है, इससे लड़ने के लिए स्कूल और कॉलेज और रेल तक हॉस्पिटलों में तब्दील कर दी गई है। लेकिन कई समाज के ऐसे तत्व हैं जो इस का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसी बीच बिहार से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। हैरान वाली बात ये है कि CORONA__VIRUS बीमारी से बचाव के लिए बनाए गए गया के मगध हॉस्पिटल के क्वरेंटाइन वार्ड में महिला एडमिट थी। इस शर्मनाक घटना के बारे में मीडिया में ख़बर आने के बाद पुलिस प्रशासन और हॉस्पिटल हड़कंप मच गया है।

मगध मेडिकल हॉस्पिटल इस मामले की जाँच के लिए कमेटी का गठन किया है। अभी तक निरिक्षण की रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। साथ ही बता दें कि यह पता करना अब और भी मुश्किल होगा कि 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच उस महिला के साथ क्या हादसा हुआ? वे कौन लोग थे? 27 मार्च को महिला गया के मगध मेडिकल हॉस्पिटल में ब्लीडिंग की समस्या को लेकर भर्ती किया गया था। 29 मार्च को उसे अलग वार्ड में क्वरेंटाइन के लिए रखा गया। तीन दिन के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया जाता है। और 6 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

महिला की सास फुलवा देवी ने बताया कि जब उसे क्वरेंटाइन के लिए अलग वार्ड में रखा गया था उस दौरान उसके साथ बलात्कार किया गया। यह बात उसकी बहू ने उसे बताया। उसकी बॉडी से ख़ून बहना बंद नहीं हुआ था और वह हॉस्पिटल से आने के बाद बिस्तर पर दर्द से कराह रही थी। उसका चेहरा शोक से खिंचा हुआ था, कई दिनों की थकान उसके चेहरे पर थी। तकलीफ से उसका चेहरा ऐंठ गया था। 6 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया।

पढ़िए-मां ने 5 मासूमों के साथ लगाई नदी में छलांग, खुद तो तैर कर निकल गई मगर…

बिहार की विभिन्न महिला संस्थाओं ने इस मामले को बहुत गम्भीरता से ले लिया है। उन्होंने बिहार सरकार के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर मामले की जाँच और महिलाओं की सुरक्षा की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने अपनी मांग में क्वरेंटाइन सेंटर और आईसोलेशन वार्ड में औरतों के लिए अलग से व्यवस्था की भी मांग की है जहां महिला नर्सों को रखे जाने और पूर्ण सुरक्षा देने की गुज़ारिश की गई है।

Related News