इधर वायरस से लोग मर रहे हैं, उधर BJP जीत का जश्न मनाने में व्यस्त- अखिलेश यादव

img

उत्तर प्रदेश ॥ यूपी के पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जब रोम जल रहा था, सम्राट नीरो बंशी बजा रहा था। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व और उसकी सरकारें इसे ही दुहराने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी 30 मई को MODI सरकार का एक साल पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर वाहवाही लूटने की तैयारी में जुट गई है।

akhilesh yadav

देश-प्रदेश में इसके लिए भव्य आयोजन होंगे। यह असमय जश्न तब मनेगा जब एक ओर कोरोना महामारी से मौतें हो रही हैं और भूखे प्यासे श्रमिक भटक रहे है। राज्य में अपराधियों का जंगलराज चल रहा है। सत्ता की हनक में निर्दोषों का उत्पीड़न हो रहा है। रोटी-रोजगार के धंधे बंद हैं। किसान, नौजवान और व्यापारी सब हताशा में हैं। उनकी परेशानियों पर भाजपा को जश्न मनाते कोई लोकलाज नहीं है।

30 मई को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्तावित जश्न मनाने वालों के लिए ये शायद बड़ी उपलब्धि या गर्व का विषय है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर गई है। हम इस संकट के शिकार शीर्ष के देशों में आ गए है। अस्पतालों में, क्वारंटाइन सेन्टरों में बदइंतजामी और भूखे-प्यासे श्रमिकों का पलायन जारी है। कामगार बे-मौत मारे जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर मृत पड़ी मां को जगाते हुए एक मासूम बच्चे की तस्वीर विचलित करती है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने झूठ और थोथे वादों से जनता को कब तक भटकाएगी? खुद 10 पैकेट बांटते हुए फोटों छपवाने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 करोड़ से अधिक लोगों को राशन दिया तो केन्द्रीय वित्तमंत्री ने 80 करोड़ परिवारों को सहायता का दावा कर दिया। अब ये आंकड़े सच्चे हैं तो झूठा कौन? क्या भूख से बेहाल श्रमिक, नंगे पैर तपती धरती पर दौड़ती महिलाएं और बच्चे? पूरा देश बीमारी से त्रस्त है।

पढि़ए-लॉकडाउन की सबसे ज्यादा मार कामगारों पर, सिर्फ अप्रैल माह में 11.4 करोड़ लोगों की गई नौकरियां

हर ओऱ मौत का मंजर नजर आ रहा है। सड़क पर, ट्रेन में, शहर में, गांव में हर जगह हालात एक जैसे हैं। समाज का हर तबका परेशान है, निराश है। गरीब भुखमरी का शिकार हो चुका है। मजदूर बेरोजगार हो गया है। देश पूरी तरह से ठप पड़ा है। अर्थव्यवस्था का तो पता ही नहीं है कहां है?

Related News