यहां पीपल के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जानें क्या है पूरा मामला

img
बलरामपुर,13 सितम्बर,यूपी किरण। कोतवाली देहात क्षेत्र सहेट महेट के पीछे जंगल में रविवार की सुबह पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
                 
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश कुमार गौतम पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी ग्राम जोगिया कला थाना ललिया बलरामपुर के रुप में हुई है।
मृतक का कुछ दिन पूर्व पड़ोसी नितिन गौतम व राजेंद्र पुत्रगण रामफल गौतम के बीच खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था, इस दौरान राजेंद्र ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के संबंध में मृतक के पिता अर्जुन प्रसाद के तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।
Related News