यहाँ बेटी को पाल-पोसकर बड़ा करने वाला पिता बच्ची के जवान होते ही बन जाता है पति, इस कुप्रथा को जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

img

बचपन से जिस बच्ची को बेटी की तरह पाल कर बड़ा किया उसी बच्ची से जवान होते ही पिता की शादी कर दी हो जाये सुनकर ही अजीब लगता है लेकिन ये सच है। दुनिया में कई तरह की जनजातियां रहती है। कुछ तो जंगलों में रहती हैं तो कुछ अब शहरों का रुख कर चुकी हैं। हालांकि, ये जनजातियां कई तरह से आम इंसानों से अलग-थलग हैं इसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इनके रीति-रिवाज और परम्पराएं काफी अजीब होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो बांग्लादेश में रहती है। इस जनजाति द्वारा सदियों से ऐसी कु-प्रथा को फॉलो किया जा रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस जनजाति के पुरुष जिस बच्ची को बच्चों से पिता की तरह पालते हैं, उसके जवान होने पर उसी के साथ शादी करके पति बन जाते हैं।Bangladesh - Mandi Tribe

बात हो रही है बांग्लादेश के मंडी जनजाति की जिसमें अजीबोगरीब परंपरा है। यहां जब कोई मर्द कम उम्र में विधवा हुई महिला से विवाह करता है, तभी ये तय हो जाता है कि उस महिला की बेटी से आगे चलकर वो शख्स विवाह करेगा। इसके लिए पहली शादी से महिला को हुई बेटी की बलि चढ़ाई जाती है। कम उम्र से बच्ची जिस शख्स को अपना पिता बुलाती है, आगे चलकर वही उसका पति बन जाता है। ये प्रथा आज की नहीं है बल्कि सदियों से इस कु-प्रथा को माना जा रहा है।

इस कु-प्रथा के लिए पिता का सौतेला होना जरुरी है। सगा पिता इस कु-प्रथा का हिस्सा नहीं बन सकते। इस कु-प्रथा की शुरुआत तब होती है जब यहां कोई महिला कम उम्र में विधवा हो जाती है। इसके बाद दूसरा मर्द उससे इसी शर्त पर शादी करता है कि पहली शादी से हुई बेटी से आगे चलकर वो शादी करेगा। इसके पीछे की लॉजिक ये है कि कम उम्र का पति अपनी पत्नी और बेटी दोनों की लंबे समय तक हिफाजत कर सकता है। आज भी इस कु-प्रथा को माना जाता है।

इस कु-प्रथा के कारण अब तक मंडी जनजाति की कई बच्चियों का जीवन नर्क हो चुका है। अपनी आपबीती बताते हुए मंडी जनजाति की ओरोला ने काफी चौंकाने वाले खुलासे किये थे। उसने बताया कि जब वो काफी छोटी थी, तभी उसने अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद उसकी मां ने नॉटेन नाम के शख्स से दूसरी शादी कर ली। ओरोला अपने दूसरे पिता को काफी पसंद करती थी। वो उसकी काफी केयर करता था। लेकिन जब वो बड़ी हुई तो उसे ऐसी बात पता चली, जिसने उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसका दी। उसे पता चला कि जब वो तीन साल की थी, तभी इसकी शादी नॉटेन से करवा दी गई थी। वो उसका पति था। ऐसी कई बच्चियों की जिंदगी इस कु-प्रथा ने बर्बाद हो चुकी है।

प्यार का इजहार करने के लिए 21 साल से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, जानिए फिर क्या हुआ…

Related News