यहां हर घर के बाहर लगी होती है बीवी की तस्‍वीर, सदियों से चला आ रहा है ये रिवाज, जानें क्यों

img

ब्रुनेई। इंडोनेशिया के पास एक देश है ब्रुनेई। ये देश काफी अमीर है। इस देश में रहने लोग अपने घर के बाहर दीवारों पर अपनी बीवियों के फोटो लगाते हैं। यहां तक कि इस देश के राजा भी अपने महल के बाहर अपनी बीवी की तस्वीर लगाते हैं। हालांकि बीबी के साथ सुल्तान की फोटो भी दीवार पर देखने को मिल जाएगी। ब्रुनेई में यह रिवाज आज से नहीं बल्कि सदियों से चला आ रहा है।

Brunei

बता दें कि ब्रुनेई में आज भी राजतंत्र व्यवस्था है। कहने का मतलब यह है कि आज भी यहां पर राजा का ही शासन चलता है। ब्रुनेई को 1 जनवरी 1984 को अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिली थी। अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भी ब्रुनेई का नाम आज भी दुनिया के सबसे देशों में शामिल है।

आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि इस देश में जितने घर हैं, उससे कहीं ज्यादा लोगों के पास गाड़ियां हैं। यहां एक हजार लोगों पर 700 से अधिक कारें हैं। बता दें कि ब्रुनेई में तेल की कीमतें भी बेहद कम है। इतना ही नहीं इस देश के लोगों को ‘परिवहन टैक्स’ भी ना के बराबर देना पड़ता है। ब्रुनेई के वर्तमान राजा हसनल बोल्किया हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे रईस राजाओं में होती है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2008 में ब्रुनेई के राजा की सम्पत्ति करीब एक लाख 36 हजार 300 करोड़ रुपये के आसपास थी। वाहनों के शौकीन ब्रुनेई के राजा की निजी कार सोने से बनी हुई है। वहीं उनके पास कुल 7,000 से अधिक कारें हैं। बताया जाता है कि ब्रुनेई के सुल्तान जिस महल में रहते हैं उसमें 1700 से ज्यादा कमरे हैं। इसे दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान ‘आवासीय महल’ माना जाता है।

Related News