कोरोना की चपेट में आया सरकार का ये बड़ा मंत्री, प्रशासन में मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली॥ हिमाचल प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने गुरुवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है।

Minister, corona positive,HP

महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और हिमाचल सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। उन्होंने फेसबुक अकाउंट में लिखा है, “कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा विनम्र आग्रह है कि जो भी लोग कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।”

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के कोरोना पॉजिटिव होने से मंत्रालय में हड़कंप हुआ है।दरअसल तीन दिन बाद शिमला में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इस सत्र में मुख्यमंत्री समेत सत्तापक्ष व विपक्ष के 68 विधायक सम्मलित होंगे। वहीं प्रदेश की भाजपा शासित सरकार में कोरोना से संक्रमित होने वाले महेंद्र सिंह दूसरे मंत्री हैं। इससे पहले नवनियुक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि दो हफ्ते के उपचार के बाद वह कोरोना की जंग जीतने में कामयाब रहे।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक आंकड़ा 6500 पार कर चुका है और राज्य में कोरोना से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related News