इस राज्य में बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना

img

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। 12 दिसम्बर तक प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के दौर चल सकता है। इससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Winter

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार आठ और नौ दिसम्बर को मैदानी इलाकों में बारिश व पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 10 दिसम्बर को मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 11 व 12 दिसम्बर को एक बार फिर पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के दौर चलने के आसार हैं। 13 दिसम्बर को मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि इस अवधि में राज्य में कहीं भी भारी बारिश व बर्फबारी के अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मनमोहन सिंह का कहना है कि बारिश व बर्फबारी की वजह से तापमान में और गिरावट होगी। इस बीच सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से ठंड का असर कम हुआ। बीते 24 घण्टों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 व 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति जिला का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री, मनाली में 4.2 डिग्री, कुफरी में 5.8 डिग्री, सोलन में 6.5, भुंतर में 6.6, डलहौजी में 6.9, पालमपुर व मंडी में 7, सुंदरनगर में 7.5, बिलासपुर में 8, चम्बा में 8.1, हमीरपुर में 8.2, शिमला में 8.6, धर्मशाला व कांगड़ा में 9.4, ऊना में 9.8 और नाहन में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related News