पहली सैलरी थी 250 रुपए, अब एक मूवी के लिए 70 करोड़ फीस लेता है ये हीरो!

img

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम पैसों से की थी। हालांकि, आज ये स्टार एक्टर अपनी लगन और मेहनत से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे स्टार एक्टर हैं जिनकी पहली सैलरी महज 250 रुपये थी। लेकिन ये एक्टर अब एक फिल्म के लिए 70 करोड़ रुपये तक चार्ज करता है। यह बॉलीवुड एक्टर कोई दूसरा या तीसरा शख्स नहीं बल्कि कपूर खानदान का चिराग है।

रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से की थी। 18 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में रहने वाले रणबीर आज बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। उन्होंने 'बर्फी', 'संजू' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कम ही लोग जानते होंगे कि रणबीर कपूर की पहली सैलरी महज 250 रुपए थी। इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में किया था। रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में काम किया था। इसके लिए उन्हें सिर्फ 250 रुपए मिले। इस फिल्म में उन्होंने डायरेक्टर राजीव कपूर को असिस्ट किया था। 'प्रेम ग्रंथ' में सहायक निर्देशक के रूप में काम करने के लिए अभिनेता को 250 रुपये का भुगतान किया गया था। यह उनकी पहली सैलरी थी। इस दौरान रणबीर ने ये भी खुलासा किया कि ये सैलरी उन्होंने अपनी मां को भी दी है।
 

Related News