img

गर्मी के दिन शुरू होते ही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल हो जाता है। हमें यह भी लगता है कि अधिक टेम्परेचर के चलते कूलर की शक्ति कम होती है। लोग गर्मियों में भी नए कूलर खरीदते हैं क्योंकि सालों से यूज किए गए कूलर कम हवा देते हैं। मगर कई नए कूलर भी आवश्यक ठंडी हवा प्रदान नहीं करते हैं। तो आज हम इन सभी का एक बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं। यह एक सेटिंग करने से कूलर की ताकत डबल होने के अलावा हवा भी ठंडी हो जाएगी।

सबसे पहले कूलर को बदल लें

कूलर का आकार सबसे अहम है। क्‍योंकि यदि यह पुराना होगा तो आपका कूलर ठंडी हवा नहीं देगा। पंप से ऊपर आने वाला पानी जब टंकी में जाता है तो कूलर ठंडी हवा देता है।

कूलर में लगा पंप करीब एक साल तक चलता है। इसलिए गर्मी का मौसम शुरू होते ही नया पंप खरीद लेना चाहिए। नया पंप आपको 250 से 350 रुपए में आसानी से बाजार में मिल जाएगा। आपके पंप की शक्ति निर्धारित करती है कि कूलर आपको कितनी ठंडी हवा दे सकता है।

गर्मियां आते ही सबसे पहला काम कूलर की डीप क्लीनिंग करना होता है। कूलर का सारा कचरा निकालकर कूलर की अच्छी तरह सफाई करें। फिर कूलर को कुछ देर के लिए धूप में रख दें। इससे अंदर के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

मेन पंखे का रखरखाव किया जाना चाहिए। मगर बहुत से लोग नहीं करते। मगर यदि आप पंखे की सर्विसिंग नहीं करा रहे हैं, तो आपका कूलर आपको आवश्यक ठंडी हवा प्रदान नहीं करेगा।

--Advertisement--